रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने शहद को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया है। इस वर्ष 13 मधुमक्खी पालकों ने पंजीकरण करवाया है। किसान मनोज के 1600 बॉक्स व संजय के 1200 मधुमक्खी के बॉक्स हैं। भावांतर भरपाई योजना के तहत 1293 एकड़ भूमि का पंजीकरण किया गया जिसमें से विभाग ने 870 एकड़ की वेरिफिकेशन की जा चुकी है। मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत 26 एकड़ का पंजीकरण करवाया गया है। इस दौरान पशुपालन उप निदेशक डॉ. सूर्य खटकड़, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला मत्स्य अधिकारी आशा हुड्डा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदनलाल, जिला मृदा संरक्षण अधिकारी डॉ. नीना सहवाग, एसडीओ डॉ. नरेंद्र दहिया व अन्य उपस्थित रहे। संवाद