04-रोहतक के छोटूराम पार्क में योग करते बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग। स्रोत : आयोजक
रोहतक। छोटू राम पार्क में 21 दिन से आयोजित योग शिविर का बुधवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन बच्चों को बैडमिंटन उपहार में दिए गए। भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य शिव मोहन गुप्ता ने बताया कि मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करें। बच्चों की आंखें स्कूल के होम वर्क के नाम पर खराब हो रही हैं। बच्चे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर भी खर्च करते हैं।
उन्होंंने भोजन करने के तरीके भी बताए। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी क्योंंकि इससे सभी की पाचन शक्ति खराब हो रही है। लोग रोगों से घिर चुके है। स्वस्थ रहना है तो योग करें। इस दौरान गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया।