फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने आरोपी होमगार्ड कमांडेंट को भी किया गिरफ्तार, कमांडेंट तक पहुंचाई जाती थी वसूली गई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। होमगार्ड विभाग में ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में शुक्रवार को विजिलेंस ने डीएसपी रैंक के होमगार्ड डिप्टी कमांडेंट जगबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस दौरान आरोपी से 7 हजार रुपये की बरामदगी की गई। जांच में सामने आया है कि वसूली गई रकम होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट तक पहुंचाई जाती थी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 18 जुलाई को शीतल नगर के रहने वाले होम गार्ड महेश कुमार ने विजिलेंस से शिकायत करते हुए बताया था कि इंद्रगढ़ का रहने वाला राजकुमार होमगार्ड में हवलदार है। वह होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेता है। विजिलेंस थाने पर केस दर्ज कर लिया गया था। बाद में विजिलेंस ने हवलदार राजकुमार द्वारामहेश से रेडियो स्टेशन के पास कोरियर कंपनी के कार्यालय में ड्यूटी लगाने के नाम पर 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। राजकुमार ने जांच में होमगार्ड के कमांडेंट जगबीर सिंह का भी नाम लिया था। विजिलेंस के इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि आरोपी डिप्टी कमांडेंट जगबीर सिंह को शुक्रवार को रोहतक से गिरफ्तार किया। इसके बाद सिविल जज जूनियर डिविजन मानषी गौड़ की कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर कमांडेंट की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इंस्पेक्टर ने जल्द अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी डीएसपी के पास वर्तमान में छह जिलों का चार्ज था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी हेड क्वार्टर जींद में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें