फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हॉकी लीग... पूल बी में हरियाणा की बेटियों ने बाजी मारी

विज्ञापन
24सीटीके10..सैनी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलती टीम। संवाद
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 वर्ग की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी स्पर्धा में रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। लड़के व लड़़कियों के वर्ग में हिस्सा ले रही करीब 60 टीमों के बीच लीग मैच मुकाबले में विजयी रही टीमों के बीच अब प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। रविवार को हुए पूल बी के मुकाबले में हरियाणा की बेटियों ने बाजी मारी और पूल बी लड़कों में चंडीगढ़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

दोनों वर्गों में 16-16 टीमें शेष रह गई हैं। रविवार को निजी स्कूल के खेल मैदान पर मैच के बीच केवीएस की एक खिलाड़ी चोटिल हो गई। सिर पर हॉकी लगने पर उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने माथे पर दो टांके लगाने के बाद उसे छुट्टी दे दी।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी ऑफिशियल व अधिकारी विशेष योगदान दे रहे हैं। हर दिन खेलों में रोमांचक व खिलाड़ियों का प्रदर्शन का स्तर बेहतर होता जा रहा है। नेशनल हॉकी स्कूल गेम्स की मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ढुल, बीआरसी सुंदरलाल ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को पूरे नियंत्रण व मेहनत से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में मैच के बाद शाम को खिलाड़ियों के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया गया। यहां युवा खिलाड़ी जमकर झूमे। देर शाम बिजली किल्लत के बीच युवाओं ने जमकर इस आयोजन का लुत्फ लिया। आयोजकों, शिक्षकों, कोच व अन्य ने अपनी कार की हेड लाइट ऑन कर वहां बिजली की व्यवस्था बनाई। डीजे पर थिरकने के बाद युवाओं ने रात का भोजन लिया व अपने ठहरने के स्थान की ओर रवाना हो गए।

रविवार अंडर -17 लड़कों के वर्ग में पहले तीन दिन हुए मुकाबले
पूल- ए में मध्य प्रदेश की टीम प्रथम व जम्मू कश्मीर की टीम द्वितीय रही।
पूल - बी में चंडीगढ़ की टीम पहले व उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरे स्थान पर रही।
पूल- सी में हरियाणा की टीम ने पहला व ओडिशा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पूल- डी में झारखंड की टीम प्रथम व दिल्ली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
पूल- ई में केरल की टीम ने प्रथम व पंजाब की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पुल -फ में गुजरात की टीम ने पहला स्थान, उत्तराखंड की टीम ने दूसरा स्थान पाया।
पूल - जी में आंध्र प्रदेश की टीम में पहला व बिहार की टीम ने दूसरा स्थान पाया।
पूल- एच में महाराष्ट्र की टीम ने प्रथम व राजस्थान की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


अंडर -17 लड़कियों के वर्ग में पहले तीन दिन खिलाड़ियों ने अपने-अपने पूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
पूल- ए में झारखंड की टीम प्रथम व कर्नाटक की टीम द्वितीय रही।
पूल- बी : हरियाणा की टीम प्रथम व पंजाब की टीम द्वितीय रही।
पूल- सी : हिमाचल प्रदेश की टीम प्रथम व ओडिशा की टीम द्वितीय रही।
पूल- डी : मणिपुर की टीम प्रथम व उत्तर प्रदेश की टीम रही।
पूल- ई : महाराष्ट्र प्रथम व वेस्ट बंगाल द्वितीय रहा।
पूल- फ : केरल की टीम प्रथम, उत्तराखंड की टीम द्वितीय
पूल- जी : तमिलनाडु की टीम प्रथम व दिल्ली की टीम द्वितीय रही।
पूल- एच : गुजरात की टीम प्रथम व राजस्थान की टीम द्वितीय रही।

24सीटीके10..सैनी स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें