रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 68वीं छह दिवसीय राष्ट्रीय स्कूली हॉकी स्पर्धा बुधवार को संपन्न हो गई। राजीव गांधी खेल परिसर में अंडर-17 वर्ग की लड़के व लड़कियों के फाइनल मैच हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सतीश नांदल ने शिरकत की। लड़कों में ओडिशा और लड़कियों में झारखंड की टीम चैंपियन रही। दोनों ही वर्ग में हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा।
लड़कियों में हरियाणा व झारखंड के बीच फाइनल हुआ। हरियाणा की टीम ने शुरुआती 5 मिनट में गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन बढ़त को कायम नहीं रख पाए। झारखंड की टीम 2 मिनट बाद गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। उसके बाद झारखंड की टीम ने लगातार दो गोल कर 3-1 की बढ़त बना ली। अंत में झारखंड की टीम ने 5-2 से मैच जीत लिया। लड़कों के मैच में ओडिशा की टीम ने हरियाणा की टीम को 3-1 से हराया। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने बताया कि सतीश नांदल ने सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का आधार है।
राष्ट्रीय हॉकी गेम्स की मीडिया समन्वयक डॉ. जनक राज ने बताया कि तीसरी पोजिशन के लिए मुकाबले में लड़कों में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड की टीम को 4-3 के स्कोर से हराया। लड़कियों की तीसरी पोजिशन के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने पंजाब को 3-1 से हराया। लड़कों में ओडिशा की टीम ने प्रथम स्थान, हरियाणा की टीम ने द्वितीय स्थान, उत्तर प्रदेश की टीम में तीसरा स्थान और झारखंड की टीम ने चौथा स्थान व लड़कियों में झारखंड की टीम ने पहला स्थान, हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान, हिमाचल प्रदेश की टीम में तीसरा स्थान और पंजाब में चौथा स्थान प्राप्त किया।
मैन ऑफ द सीरीज लड़कों में ऋतिक लाकड़ा (ओडिशा), मैन ऑफ द मैच मनदीप केरकेट्टा (ओडिशा), बेस्ट गोलकीपर अंकित (उत्तर प्रदेश) व लड़कियों में वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट रोशनी (झारखंड), वूमेन ऑफ द मैच तरु (हरियाणा), बेस्ट गोलकीपर का अवाॅर्ड रवीना हिमाचल प्रदेश को मिला, सभी विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार राशि और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश नांदल, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, डीपीसी रेनू खत्री, रतन सिंह, नरेंद्र सैनी व डॉ. सुशील कुमारी मौजूद रहे।
27सीटीके18..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड
27सीटीके18..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड
27सीटीके18..राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड