फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग और बलिदान से भरा है कांग्रेस का इतिहास : बतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस ने वीरवर को 139वां स्थापना दिवस मनाया। संस्थापकों और शहीदों को याद करते हुए कांग्रेस भवन में विधायक भारत भूषण बतरा व शकुंतला खटक ने ध्वजारोहण किया। यहां कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि 1885 में बनी पार्टी कई बार टूटी, लेकिन इसका अस्तित्व बरकरार है। इसका इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा है। संघर्ष और त्याग इस पार्टी की जड़ में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव आमजन के हितों के लिए, समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने कभी जात-पात और धर्म आधारित राजनीति नहीं की, कांग्रेस सभी धर्म और सभी बिरादरी का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान रहा और आजादी के बाद भारत के निर्माण में इससे भी बड़ा योगदान रहा।

विधायक शकुंतला खटक ने कहा कि सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ।देश के निर्माण का मामला हो चाहे तकनीक का, कांग्रेस ने सदैव दूरगामी सोच के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भले कांग्रेस विपक्ष में है, लेकिन जनता के हितों के लिए लड़ने में आगे है। वर्ष 2024 में प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और एक बार फिर आमजन के लिए खुशहाली के द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा, बलराज बल्ले, वरिष्ठ पार्षद गुलशन इशपुनियानी मोनू शर्मा, कदम सिंह अहलावत, रघुवीर सैनी, लाला परमार, महिला जिला अध्यक्ष संगीता सेहरावत, गीता भारती, मुकेश श्योरान, सुनील बड़क, राजीव अत्रि, शलभ गूगनानी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें