03सीटीके18...भिवानी स्टैंड पर प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्य। संवाद
रोहतक। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भिवानी स्टैंड पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति बंद करने व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। इसके बाद पुतले का दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्व का कल्याण की कामना करने वाले हिंदू समाज को हिंसक बताना शर्मिंदा करने वाला कदम है। राहुल गांधी ने अपने बयान में हिंदुओं का विरोध व मुस्लिमों का पक्ष लेकर स्थिति साफ कर दी है। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस कार्यकर्ता व सनातनी हिंदू इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। मौके पर ईश बजाज, अमित, चरणजीत, विशाल, दिनेश, विनोद, इंद्रजीत, महेंद्र, सतीश, श्रवण, पारस, राजगुरु, प्रिंस दुआ उपस्थित रहे।