03सीटीके06...सेक्टर 6 स्थित टेंट में जयहिंद से मिलते हटाए गए हरियाणा के होमगार्ड। स्रोत: नवीन
रोहतक। नौकरी से निकाले गए दो हजार होमगार्ड के जवानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद से उनके तंबू में मुलाकात की। यहां अपनी समस्या सुनाते हुए समाधान की अपील की।
नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार होमगार्डों की मांगें मानकर इन्हें राहत पहुंचाए। इन्हें प्राथमिकता देकर पहले भर्ती किया जाए। इन होमगार्डों के साथ इनके परिवार का भविष्य भी खतरे में आ जाएगा। इन होमगार्डों से वेलफेयर के नाम पर व अन्य तरीकों से पैसे काटे गए हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाए। सरकार इनकी मांगों को नहीं मानती है, तो सड़कों पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब अनिल विज गृहमंत्री थे, तब कहा गया था कि 2016 के बाद कोई भर्ती नहीं की है। सच्चाई यह है कि पिछले दरवाजे से भर्तियां हुई हैं। जब हाईकोर्ट में केस गया तो यह फैसला सुनाया गया कि इन्हें तीन महीने में नौकरी देनी होगी। इन्हें तीन दिन का नोटिस देकर नौकरी पर बुलाया जाए, लेकिन अब तक इन्हें नौकरी नहीं मिली है। अब पांच हजार नौकरियां निकली हैं तो इन्हें वरीयता दी जाएगी।