17जेएनडी06: हिंदू कन्या महाविद्यालय में बस को हरी झंडी दिखाती प्राचार्य पूनम मोर और छात्राएं। स
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के चुनावी साक्षरता क्लब और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ग्राम हैबतपुर में एक दिवसीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। अभियान में महाविद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की भूमिका विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने जागरूकता बस को हरी झंडी दिखाकर किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर टिकी है। चुनावी साक्षरता क्लब की कन्वीनर डॉ. सुषमा गर्ग ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है। अंत में डॉ. सुषमा गर्ग ने कहा कि आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों बल्कि ग्रामीणों को भी जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी। संवाद