फोटो 08 बस्ती में शोभायात्रा निकालती महिलाएं। संयोजक
नारनौल। कैलाश बस्ती के तत्वावधान में अपार मैरिज गार्डन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय ने बताया कि हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ कड़िया वाला आश्रम के महाराज नरेंद्र देव और अन्य अतिथियों ने किया। सम्मेलन में पूर्व नगर चेयरपर्सन भारती सैनी एवं रविना सोनी के नेतृत्व में शोभायात्रा स्वरूप में परिक्रमा की। कड़िया वाला आश्रम के महाराज नरेंद्र देव ने वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में कृष्णा आर्य ने कुटुंब प्रबोधन के महत्व को रेखांकित करते हुए सामाजिक मूल्यों की सुदृढ़ता पर बल दिया। संवाद