फोटो संख्या:53- राजकीय महिला महाविद्यालय में कराटे प्रशिक्षण लेती छात्राए---स्रोत---महाविद्याल
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय आत्म रक्षा शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान कोहनी का उपयोग करके हमलावर के चेहरे या गर्दन पर वार करना, अगर कोई कलाई पकड़ ले तो अंगूठे की दिशा में हाथ पकड़ कर छुड़ाना। मुट्ठी को हथौड़े की तरह इस्तेमाल करते हुए हमलावर की नाक या कान के पास वार करना, पीछे या आगे से जकड़ जाने पर कोहनी मार कर बाहर निकलने जैसे तरीके सिखाए गए। कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह की अध्यक्षता और महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ. मिथिलेश के निर्देशन में यह शिविर चला। इस शिविर के कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह, डॉ. ज्योति, डॉक्टर सुमन मौजूद रहीं। संवाद