फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हुडा सेक्टर में निशान यात्रा के साथ हुआ हिंदू सम्मेलन आगाज

विज्ञापन
फोटो नंबर-05हिंदू सम्मेलन को लेकर निशान यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सकल हिन्दू समाज सुभाष क्षेत्र नारनौल के तत्वावधान में शनिवार को शहर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विशाल निशान यात्रा के साथ हुआ जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेकर पूरे हुडा सेक्टर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक एकता और नैतिक मूल्यों के प्रसार को लेकर किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी सामाजिक व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन, पंथ समन्वय, समाज के पुनर्निर्माण तथा प्रबुद्ध नागरिक कर्तव्य और संस्कार बोध जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करना रहा।
शहर के चमत्कारी बालाजी मंदिर के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक संत-महात्माओं और सामाजिक व्यक्तित्वों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह सुभाष, कच्चागढ़ आश्रम के महंत हरिनारायण सरकार, आर्य भजन उपदेशक बहन कलावती व ब्रह्मकुमारी बहन नेहा दीदी (चिड़ावा संभाग) विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ संजय शर्मा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने हिन्दू जीवन शैली, आचरण, आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्य, धर्म, समाज और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। आयोजन समिति के सदस्यों मुकेश शर्मा, राजेश शास्त्री और डॉ. रामनिवास यादव ने बताया कि यह आयोजन किसी एक वर्ग का नहीं बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की सहभागिता से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सपना गुप्ता, सरोज कश्यप, अनीता यादव, कृष्णा आर्य सहित महिलाओं के नेतृत्व में ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता, संस्कार, स्वदेशी चिंतन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मनी प्रकाश शर्मा, वासुदेव यादव, सत्यव्रत शास्त्री, जगबीर सिंह, नवरत्न वर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें