फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिमानी नरवाल ने लड़ा था यूथ कांग्रेस का चुनाव, 26 वोट मिले थे

Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल ने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ा था, उसे 26 वोट मिले थे। चुनाव प्रक्रिया के बीच में 28 फरवरी की रात उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जिसका आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

पार्टी के मुताबिक, प्रदेश के अंदर युवा कांग्रेस के दो लाख से ज्यादा सदस्य हैं। फरवरी में युवा कांग्रेस के ऑनलाइन सदस्य बनाने के साथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रदेश, जिला, हलका व ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष व महासचिव के लिए साथ-साथ वोट डाले गए।
कांग्रेस की सक्रिय महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल ने प्रदेश महासचिव के लिए नामांकन किया था। अब एक दिन पहले यूथ कांग्रेस का चुनाव परिणाम जारी हुआ, जिसमें चुनाव लड़ने वाली सूची में हिमानी नरवाल का नाम है। नाम के आगे 25 वोट लिखे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस की एक सूची वायरल हुई, जिसमें कहा गया कि हिमानी नरवाल प्रदेश महासचिव बताया गया है। हालांकि, युवा कांग्रेस ने इसका खंडन किया है।

हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने युवा महासचिव का चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के बीच में ही उनकी हत्या कर दी गई। उसका नाम केवल चुनाव लड़ने वालों की सूची में है।
- अरुण कुमार, चुनाव अधिकारी युवा कांग्रेस।

हरदीप राणा युवा शहरी तो सुशील हुड्डा ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने
ऑनलाइन मतदान के बाद रोहतक की युवा शहरी कांग्रेस का अध्यक्ष हरदीप राणा व महासचिव रोहित गर्ग, युवा ग्रामीण कांग्रेस का अध्यक्ष सुशील हुड्डा व महासचिव अरविंद गिल को चुना गया है।
नगर परिषद रोहतक के पूर्व चेयरमैन अजीत जैन के बेटे कमल जैन को रोहतक शहर हलका युवा कांग्रेस का अध्यक्ष व साहिल नरुला उपाध्यक्ष, गढ़ी सांपला-किलोई हलके में आशीष नांदल को अध्यक्ष, अंकित कुमार को उपाध्यक्ष, कलानौर हलके में जयप्रकाश बेदी को अध्यक्ष व सुमित को उपाध्यक्ष और महम में हरदीप गिल को प्रधान व आशीष कुमार को उप प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें