फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कान्हा के लिए सोफा कम बेड की सबसे ज्यादा डिमांड

विज्ञापन
23सीटीके02.कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर दुकानों में रखा कान्हा का सोफा कम बेड । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 26 अगस्त को है। इसको लेकर कान्हा के रंग-बिरंगे परिधानों से बाजार गुलजार है। कान्हा के वस्त्र, मोर मुकुट, झूले, लड्डू गोपाल की मूर्ति, बांसुरी और जूतियां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार ये सब दिल्ली और मथुरा से मंगाए गए हैं। इन परिधानों के अलावा इस बार कान्हा के लिए दिल्ली से मंगाए गए सोफा कम बेड की डिमांड सबसे अधिक है। दुकानदारों का कहना है कि पर्व की खरीदारी शनिवार से रफ्तार पकड़ेगी।


400 से 1000 रुपये तक में बिक रहे सोफा कम बेड
कान्हा का सिंहासन 200 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक में बिक रहा है। ऐसे ही सोफा कम बेड की कीमत 400 रुपये से शुरू हो रही है, जो 1000 रुपये तक बेचा जा रहा है। श्रद्धालुओं को बैंगनी और सफेद रंग का सोफा कम बेड सबसे ज्यादा भा रहे हैं। इसमें एक बटन लगा है, जिससे आसानी से इसे सोफा से बेड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


रंगे-बिरंगे परिधानों से सजा बाजार
जन्माष्टमी को लेकर शहर में दुकानों के बाहर स्टाॅल लगाए गए हैं। रेलवे रोड, झज्जर चुंगी, मंडी गेट, डीपार्क आदि में काफी स्टाॅल लगाए गए हैं। कान्हा से जुड़ी चीजों की बिक्री को लेकर दुकानदार भी उत्साहित हैं। रेलवे रोड स्थित गारमेंट्स के दुकानदार चिराग का कहना है कि शनिवार से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में कान्हा के चमकीले वस्त्रों की खरीदारी भी खूब हो रही है। ज्यादातर लोग 100 से 150 रुपये वाले वस्त्र खरीद रहे हैं।
विज्ञापन





कान्हा के इन परिधानों की भी बढ़ी मांग
-कान्हा के वस्त्र 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक।
-झूले 200 से 1200 रुपये तक।
-मुकुट 20 रुपये से लेकर 200 तक।
- श्याम फोटो वाली बांसुरी 20 से 40 रुपये।
-लड्डू गोपाल की मूर्ति 200 से 2200 रुपये तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें