फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर काॅर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को सर्कल की सब यूनिटों पर विरोध गेट मीटिंग की। इसकी अध्यक्षता सब यूनिटों के प्रधान सतनारायण सैनी फौरमेन ने की। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी बातचीत नहीं करते हैं। आरोप लगाया कि शिक्षित युवाओं का भविष्य भाजपा की मेरा गांव जगमग गांव की योजना की तरह अंधकारमय हो गया है। चुनाव आचार संहिता में चल कर भाजपा सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है। मौजूदा सरकार वेतन वृद्धि की जगह रोजगार पर कैंची चला रही है। पुरानी पेंशन नीति लागू न करने और कच्चे कर्मचारियों को बहलाने का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों को कोसा। इस मौके पर यूनियन के राज्य सचिव धर्मराज कुण्डू, सिटी युनिट प्रधान संदीप जांगड़ा, संदीप लठवाल, नवजीत खत्री, सुनील शर्मा लाईनमैन, मनीष लाईनमैन, धर्मेंद्र फौरमेन, मनवेंद्र कैशियर और महिला कर्मचारियों सहित सभी सब यूनिटों से कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें