फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Tue, 28 Jul 2026 08:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33-सुनारिया गांव के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अचीवर्स ग्रुप क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। विद्यार्थियों को अचीवर्स ग्रुप राजकीय उच्च विद्यालय सुनारियां गांव की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव के दोनों सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय एयर पिस्टल शूटर कनक बुधवार और गांव के समाजसेवी उन युवाओं को भी सम्मानित किया गया जो स्वेच्छा से गांव के विकास के लिए समर्पित भावना से कार्यरत हैं। निगम पार्षद सुमन देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। स्कूली बच्चों ने हरियाणवी थीम पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कर्नल जगबीर सिंह ने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपने आप को नशे और सोशल मीडिया से दूर रखने की आवश्यकता है। कर्नल ऋषि देव ने स्कूल की प्रिंसिपल सुदेश गहलोत, कन्या उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक गुरुचरणदास, शिक्षकों और सभी अतिथियों की सराहना करते हुए स्कूल में विकास कार्यों पर जोर देने की मांग की।
विज्ञापन

ये हैं अचीवर्स ग्रुप

सुनारिया गांव स्थित राजकीय उच्च विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर भारतीय सशस्त्र सेनाओं और सरकारी विभागों में ऊंचे पदों पर सेवा दे चुके स्कूल के कई पूर्व छात्रों का अचीवर्स नाम से ग्रुप है। इस अवसर पर नरेश बुधवार, डॉक्टर हरिपाल, नरेश कुमार, सतीश कुमार, आजाद बुधवार , शमशेर पटवारी, प्रदीप वशिष्ठ, जय भगवान उर्फ पप्पू पहलवान, बिजेंद्र सिंह, सत्यनारायण, योगेंद्र नंबरदार, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें