संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचजीसीटीए) 26 जुलाई को करनाल में एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान एसोसिएशन प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के समक्ष शिक्षकों की लंबित मांगें रखेगी।
मंगलवार को एचजीसीटीए के राज्य प्रधान राजेश रांझा ने राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक की स्थानीय इकाई के सदस्यों से बैठक की। उन्होंने सदस्यों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया और मांगों पर सुझाव मांगे।
इस अवसर पर अनिल कुमार, बसंत कुमार, भूपेंद्र अहलावत, नीलम मंगला, नीति अहलावत, सुभाष बल्हारा, प्रद्युम्न, सत्यवान, नरेश, निशा मलिक, वीणा सचदेवा, किरण शर्मा, अंजू, ज्योति, फूल कुमार सहित अन्य नवनियुक्त सहायक प्रोफेसर उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगें
स्थानीय इकाई के प्रधान बसंत कुमार ने संगठन की प्रमुख मांगें बताईं। इनमें स्केल प्रदान करने में ग्रामीण सेवा की अनिवार्यता समाप्त करना शामिल है। समय पर वेतनमान उपलब्ध कराना भी एक महत्वपूर्ण मांग है। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की भी मांग की गई है। इन मांगों को शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।
पुनर्लेखन
0 / 25,000