फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हीरोज क्रिकेट एकादश ने 20 रन से जीता मैच

Sun, 30 Mar 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हीरोज क्रिकेट अकादमी एकादश व रेड बॉल अकादमी एकादश के बीच शनिवार को 30 ओवर का मैच खेला गया। मुकाबला रेड बॉल क्रिकेट ग्राउंड मायना में खेला गया। इसमें हीरोज क्रिकेट एकादश ने 20 रन से मैच जीता। हेमंत कुमार ने मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बल्लेबाज अभिनव को चुना गया। इस मैच में हीरोज क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरोज की टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। हीरोज टीम की ओर से प्रियांश ने 26 व अभिनव ने 29 रन बनाए। रेड बॉल क्रिकेट अकादमी की ओर से दीक्षित ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में 27.4 ओवर में 140 रन ऑलआउट हो गई व हीरोज क्रिकेट एकादश ने 20 रन से मैच जीता। रेड बॉल एकादश की ओर से रचिन ने 18 रन बनाए। हीरोज एकादश की ओर से हेमंत कुमार ने पांच व कुशाल कादयान ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें