फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: थार की टक्कर से ट्रक पीछे करवा रहे हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हिसार रोड पर गद्दी खेड़ी गांव के नजदीक तेज रफ्तार थार ने ट्रांसपोर्ट से ट्रक बाहर निकलवा रहे यूपी के युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लखीमपुर खीरी जिले के गांव बनपीर निवासी विशाल (19) को पीजीआई ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गांव बनपीर निवासी सुरेश ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उनमें से विशाल रोहतक में ट्रांसपोर्टर के ट्रक पर हेल्पर था। मंगलवार रात करीब 11 बजे गाड़ी के चालक आकाश का फोन आया कि वे रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रांसपोर्ट से ट्रक बाहर निकाल रहे थे।
विज्ञापन

विशाल सड़क पर खड़ा होकर गाड़ी पीछे करवा रहा था। इस दौरान महम की तरफ से आई थार गाड़ी ने विशाल को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान टायर निकलने से थार वहीं रुक गई।
चालक सहित थार से नीचे उतरे तीन-चार युवकों ने आकाश से मारपीट करने का प्रयास किया मगर उन्होंने विशाल को सड़क पर पड़ा देखा तो भाग गए। राहगीरों ने विशाल को पीजीआई में दाखिल कराया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
थार गाड़ी को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी, थाना बहुअकबरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें