14- डीएलसीसुपवा की ओर से गलाए गए एडमिशन हेल्प डेस्क पर जानकारी लेते विद्यार्थी। स्रोत- सुपवा
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में सोमवार को दाखिला प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से विश्वविद्यालय में पहुंच रहे छात्रों एवं उनके अभिभावकों को विभिन्न यूजी कोर्सेज में प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क पर विशेष व्यवस्था की गई है। छात्र स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक फैकल्टी से दो-दो स्टाफ सदस्य हेल्प डेस्क पर तैनात किए गए हैं।
सोमवार को डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक और विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के एफसी विनय कुमार ने हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. अजय कौशिक ने बताया कि हेल्प डेस्क प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगता है।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें जिससे एडमिट कार्ड जारी कर प्रवेश परीक्षा एवं स्किल टेस्ट आयोजित हो सके।