रोहतक। भारत विकास परिषद, सैक्टर शाखा रोहतक की टीम की ओर से पं. नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में 7वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही महाविद्यालय प्राध्यापिका डॉ. अर्चना के साथ कुमारी प्रिया, स्वेता, पुलकित्ता, चेतना और अन्य विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर समाजसेवी व वैश्य एजुकेशन संस्था के पूर्व प्रधान नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। रक्तदान शिविर में डॉ. वीरेंद्र किराड़ ने 66वीं बार, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश अहलावत ने 49वीं बार व नरेंद्र मलिक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और दादरी ने 24वीं बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उपहार स्वरूप हेलमेट भेंट किए गए। कैंप संयोजक एमएल अरोड़ा ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, कैलाश मित्तल, योगेश खुराना, कृष्ण लाल गिरधर, प्रवीण कुमारी खुराना डॉ. प्रवीण गोयल, संदीप सिंह, डॉ. राजेश दलाल, डॉ. वंदना, डॉ. राज हुड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद