फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमस्ते होली...कोरोना से बचाव के लिए जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इस बार लोगों को खास तौर पर नमस्ते होली खेलनी होगी। यही एक रास्ता है जब हम पर्व भी मना सकते हैं और स्वयं व अपने परिजनों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रख सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि यदि लोगों ने गले मिलकर होली खेली तो संक्रमण अधिक तेजी से फैल सकता है। इसके अलावा रसायनिक रंग सांस लेने में समस्या के साथ चर्म रोग दे सकते हैं।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल दूर से नमस्ते होली खेलना सभी के हित में होगा। रंग लगाने, गले मिलने के दौरान सामाजिक दूरी का नियम टूटेगा, इससे संक्रमण एक-दूसरे को होने का अंदेशा बढ़ जाता है। 80 प्रतिशत मरीज बगैर लक्षण वाले होते हैं, ऐसे में वह संक्रमण को अधिक तेजी से फैला सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रार डॉ. एचके अग्रवाल ने बताया कि हवा में रसायनिक रंगों व गुलाल में शीशे की मौजूदगी सांस लेने में समस्या कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण काल में सांस संबंधी समस्या होना अधिक खतरनाक है। वर्तमान का समय सामान्य नहीं है, कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें स्वयं को अपने परिजनों को कोरोना से बचाना है। निजी अस्पताल की कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुदेश जाले ने बताया कि रसायनिक रंग स्किन को खराब कर सकते हैं। इससे एलर्जी होने का डर रहता है। यदि रंग आंखों में चला जाए तो अधिक खतरनाक हो सकता है। तेल वाले रंग, काला रंग स्किन के लिए अधिक नुकसान दायक होते हैं। कोरोना संक्रमण और अपनी स्किन को देखते हुए इस साल एक-दूसरे को बधाई देते हुए ही होली पर्व मनाना चाहिए।

Hello Holi ... Necessary to rescue from Corona

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें