फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में जोरदार बारिश से और बढ़ी जलभराव की समस्या

Mon, 25 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भैणी सुरजन के खेतों में जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
महम। रविवार को क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से जलभराव वाले गांवों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। सबसे ज्यादा जलभराव से प्रभावित गांव भैणी सुरजन में हालात बदतर हो गए हैं। रविवार को हुई बारिश के बाद पानी की निकासी में लगे किसानों के भी हौसले परस्त होते दिखाई दिए।
विज्ञापन

सरपंच काजल ने बताया कि गांव में तालाबों, खेतों व जलघर का स्तर एक हो गया है। पानी काला होकर सड़ांध मारने लगा है। सप्लाई का पानी भी किसी लायक नहीं रह गया है।
ग्रामीण 5 से 6 किलोमीटर चलकर पानी ला रहे हैं। खेतों में धान की बिजाई नहीं हो सकी है। अब पानी निकालकर गेहूं की बिजाई करने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। पानी की अधिकता इतनी हो गई है कि यहां पर लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

अकेले भैणी सुरजन में ढाई हजार एकड़ जमीन प्रभावित हुई है। यही हालात सैमाण व बहलबा भी है। इस बारे में एसडीएम मुकुंद का कहना है कि वे पल-पल की खबर ले रहे हैं। गांव में पेयजल टैंकरों से सप्लाई करने का प्रबंध किया जाएगा।
बाढ़ का पानी गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। प्रशासन के प्रयासों से जलभराव में कमी आ गई थी। वे स्वयं बार-बार ट्रैक्टर पर मुआयना करते रहे हैं। अभी ताजा बारिश ने जरूर मुश्किल बढ़ा दी है लेकिन ज्यों ही बारिश रुकेगी बड़े पंप लगाकर पानी निकासी हर हाल में की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण घबराएं नहीं प्रशासन उनके साथ खड़ा है। किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। भविष्य के लिए स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें