रोहतक। जिले में मंगलवार को दिनभर गर्मी व उमस ने परेशान किया। सोमवार को हुई बारिश से आमजन को कुछ राहत मिली थी लेकिन मंगलवार को फिर तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा थोड़ा ही अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 65 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है। संवाद