48-श्रीमद भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते कथा वाचक । स्रोत : श्रद्धालु
रोहतक। आर्य नगर स्थित बाबा मूला संत दरबार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को छठे दिन रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा वाचक सच्चिदानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी के दिव्य प्रेम और विवाह की कथा का वर्णन किया। झांकी भी निकाली गई। महंत मदन गोपाल ने बताया कि बुधवार को कथा का विधिवत समापन किया जाएगा। इस अवसर पर संजय पुनियानी, संजय आहूजा, पवन आहुजा, अनिल गोसाई, राज कुमार खुराना, अशोक गोसाई, प्रेम मिगलानी व रमेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद