फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्मी व उमस ने किया परेशान, 17 तक बारिश की संभावना

Mon, 14 Sep 2026 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में सोमवार को दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से थोड़ा ही कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह सामान्य की अपेक्षा दो डिग्री अधिक था। धूप के बीच बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई जिससे उमस बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया। यह सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में आता है जो हवा की गुणवत्ता को अच्छा दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें