फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बॉन्ड पॉलिसी मामले में सुनवाई आज, सभी को आस

विज्ञापन
पीजीआई के निदेशक कार्यालय के बाहर धरना स्थल पर बैठे नए बैच के एमबीबीएस विद्यार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में एमबीबीएस विद्यार्थियों का आंदोलन रविवार को 49वें दिन भी जारी रहा। परीक्षा व अभिभावक-शिक्षक बैठक के बहिष्कार के बाद विद्यार्थी नाटक मंचन के जरिये लोगों को जागरूक बनाने में जुटे हुए हैं। इधर, बॉन्ड पॉलिसी मामले को लेकर 19 दिसंबर को उच्च न्यायालय में सुनवाई को लेकर रविवार को दिनभर चर्चा गर्माई रही। आंदोलनकारी विद्यार्थियों समेत सभी की नजरें सोमवार को होने वाली केस की सुनवाई पर टिकी है।
विज्ञापन

रविवार को भी निदेशक कार्यालय के बाहर अनशनरत विद्यार्थियों ने नारेबाजी के जरिये अपना विरोध जारी रखा। एमबीबीएस विद्यार्थी आंदोलन की रणनीति व नाटक मंचन के जरिये लोगों को जागरूक बनाने पर मंथन करते दिखाई दिए। साथ ही सोमवार को उच्च न्यायालय में बॉन्ड पॉलिसी याचिका पर होने वाली सुनवाई चर्चा का विषय बनी रही। इस सुनवाई में विद्यार्थियों समेत सभी को बड़े फैसले या राहत की आस है। फिलहाल आईएमए, विद्यार्थी व संस्थान के चिकित्सकों की नजरें केस की सुनवाई पर टिकी हैं। इसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें