फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुनों नहरों की पुकार मिशन के सदस्यों की सराहना की

विज्ञापन
22सीटीके05- नहरी पानी संरक्षण अ​भियान का समर्थन करने पर जाट संस्था प्रधान गुलाब सिंह दिमाना को
विज्ञापन
रोहतक। आने वाली पीढियों के लिए जल बचाने और नहरों में जल प्रदूषण रोकने के लिए हम सभी को आगे आकर जन-जन को जागरूक करना चाहिए। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने सुनों नहरों की पुकार मिशन के सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए ये शब्द व्यक्त किए। मिशन के सदस्यों ने प्रधान दिमाना और संस्था के कॉलेजियम सदस्य वेदपाल का स्वागत किया। प्रधान ने कहा नहरों में कुछ भी ऐसा प्रवाहित न करें, जिससे जल प्रदूषित हो। मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने घटते जल स्रोतों पर चिंता व्यक्त की। दीपक छारा ने कहा मानव, पेड़, पौधों और जीव-जंतुओं के लिए शुद्ध जल की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें