फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर, आवागमन हो रहा प्रभावित

Tue, 11 Jul 2023 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
शीला बाईपास चौक के पास सड़क किनारे पड़ा गोबर । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में सड़कों के आसपास व फुटपाथों पर पड़े गंदगी के ढेरों से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। कुछ जगहों पर डेयरियों से निकला हुआ गोबर व नालों से निकाली गई गंदगी काफी परेशान कर रही है। सफाईकर्मियों ने नालों की सफाई तो कर दी लेकिन गंदगी को नहीं उठाया। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शीला बाईपास चौक निवासी विजयपाल मलिक, एडवोकेट सतीश कुमार, साहिल धनखड़, जयकुमार दहिया आदि ने बताया कि शीला बाईपास पुल के ऊपर चढ़ने से पहले ही सड़क पर एक डेयरी बनी हुई है। इसमें से हर रोज एक से डेढ़ ट्राॅली गोबर बाहर निकलता है। उसके साथ अन्य गंदगी भी बाहर निकालकर सड़क किनारे डाल दिया जाता है। यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। निगम में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा कतई सुनवाई नहीं की गई। यहीं नहीं साेनीपत रोड की तरफ बनी एक निजी एकेडमी के पास भी लोगों द्वारा डिस्पोजल और अन्य सामग्री भी डाल दी जाती है। लेकिन उसके उठान की कोई सुविधा नहीं है। डीसी ऑफिस में भी इसकी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में शाम के समय कई छात्र अपनी तैयारी करने व बुजुर्ग महिलाएं भी सैर करने के लिए आती है। लेकिन सड़कों पर पड़ी गंदगी के कारण आने जाने में परेशानी भी होती है। सड़क पर ट्रैफिक रहने से खुद की जान बचाने की कोशिश भी रहती है। पार्षद बिजेंद्र हुड्डा को भी शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं किया गया है। प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सड़कों पर पड़े कूड़े को उठाया जाए ताकि आमजन को आने जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन




हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, फिर भी इस तरह की समस्या बनी हुई है तो वहां की साफ सफाई करवा दी जाएगी। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजेंद्र हुड्डा, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें