फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य मंत्री ने पांच गोशालाओं को सौंपे 59.41 लाख के चारा अनुदान के चैक

विज्ञापन
16jjrp15- भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशाला प्रतिनि​धियों को चैक वितरित करती 
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य आरती सिंह राव ने मंगलवार को झज्जर बाईपास स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले की पांच गोशालाओं को 59 लाख 41 हजार 350 रुपये के चारा अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गोशालाओं की देखभाल के लिए हर संभव सहयोग कर रही है। आगामी कुछ माह में करीब 400 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी व 700 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है।
झज्जर के 11 गांवों में हेल्थ सब सेंटर स्थापित किए जाएंगे जबकि साल्हावास और माछरौली खंड मुख्यालयों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएंगी। इन सब सेंटरों और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों के लिए 7 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


इन गोशालाओं को सौंपे चैक
कार्यक्रम में हरियाणा गो सेवा आयोग की तरफ से जारी चारा अनुदान योजना के तहत जिले की आदर्श गोशाला गुरुकुल झज्जर, महर्षि दयानंद गोशाला गुरुकुल झज्जर, श्री गोशाला, दानवीर बल्ला जाखड़ 36 खाप गोशाला साल्हावास, श्री बाबा भैरवनाथ जी गो सेवा समिति झामरी को कुल 59 लाख 41 हजार 350 रुपये के चेक वितरित किए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा उपाध्यक्ष सोमवती जाखड़, पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, मनीष बंसल, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला, एडीसी जगनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें