फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: स्वास्थ्य मंत्री ने पीजीआई का किया औचक निरीक्षण, दवाइयों की उपलब्धता को लेकर कही ये बात

Sat, 04 Apr 2026 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीजीआई रोहतक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली। उन्होंने अधिकारियों को सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
आरती राव, स्वास्थ्य मंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई रोहतक का शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने औचक निरीक्षण पर किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। दवाइयों की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्ती दिखाई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा पीजीआई के लिए सरकार की ओर से 540 दवाइयां भेजी जाती हैं लेकिन पीजीआई में जांच की गई तो चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि उनके पास 200 दवाइयां ही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाकी दवाइयां क्यों नहीं पहुंच रही इसको लेकर जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले ब्लड जांच स्थल का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जब कमरे में जाकर देखा तो एक ही कर्मचारी ब्लड सैंपल लेने के लिए तैनात था जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ब्लड सैंपल में सुविधाओं का इजाफा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें