फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिटौली में स्वास्थ्य विभाग फिर करेगा ग्रामीणों का स्वास्थ्य सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांव टिटौली में एक के बाद एक 22 मौत पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सैंपलों में 11 संक्रमित मिले थे। अब सप्ताह के अंतराल पर विभाग एक बार फिर सर्वे कराने की तैयारी में है। ताकि पूर्व के संक्रमितों के संपर्क में आए नए मरीजों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि टिटौली में कराए गए सैंपल में 11 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में हुई 22 मौत में से चार लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इसमें कैंसर रोगी व बुजुर्ग भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अब गांव के सर्वे में वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।
नगर निगम ने कराया 37 शवों का अंतिम संस्कार
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को 37 शवों का अंतिम संस्कार कराया है। इसमें से 15 रोहतक जिले के हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में 12 मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें