फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कन्हेली गांव में स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
11-कन्हेली गांव में जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य विभाग कर्मी व ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रोहतक। गांव कन्हेली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। वार्ड नंबर 21 के पार्षद विजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि पीएचसी करौथा की मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीति मोर ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित माहौल देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेल्थ इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और एलएचवी सविता रोहिला ने ग्रामीणों को लिंगानुपात के आंकड़ों और इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर राजेश कुमार, करमवती, राजेश कुमारी, आशा, सुनीता आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें