झज्जर। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वीरवार को मातृत्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार उचित सलाह व दवाइयां दी गई। आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य जांच कराने अस्पताल पहुंची।
नागरिक अस्पताल में दर्जनों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. प्रीति सचदेवा की देखरेख में आयोजित जांच शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी सहित गर्भस्थ शिशु की गतिविधि को देखा गया। विभिन्न गांवों की 104 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच की गई। प्रसव वाली महिलाओं को अपने निकटतम बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया ताकि प्रसव के उपरांत लाभुकों के खाते पर राशि भेजी जा सके। इस दौरान अधिकांश महिलाएं में एनिमिया के लक्षण पाए गए। उन सभी महिलाओं को जरूरत की दवाएं दी गई।,