09सीटीके33...डोभ गाँव स्थित श्री बालाजी धाम में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में चेकअप करते चि
रोहतक। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम डोभ में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 180 लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। धाम के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ भजन गायक मनोज गोयल ने किया। डॉ. दिनेश कुमार ने आखों के मरीजों की जांच व डॉ. योगेंद्र वत्स ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, खांसी, बुखार, पेट दर्द, कान, नाक, गले की समस्या के मरीजों का स्वास्थ्य जांचा। डॉ. रितु कश्यप ने दांतों के मरीजों का इलाज किया। डॉ. अमित जैन व डॉ. अनुज जैन ने मरीजों का इलाज किया। ललित जैन वैद ने दवा वितरित की। संवाद