09महम01... मनोहर लाल के गांव निंदाना में मिठाई बांट खुशी जाहिर करते ग्रामीण। संवाद
महम। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जाने पर निंदाना वासियों में खुशी की लहर है। पूर्व सरपंच नरेश कुमार ने कहा कि गांव के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती कि मनोहर लाल पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बने और लगातार दूसरी पारी में भी जीत दर्ज कर साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे। अब 18वीं लोकसभा के चुनाव में वे पहली बार सांसद बने और कैबिनेट स्तर के मंत्री पद की शपथ ली। गांव में खुशी जताते हुए जगह जगह लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर फूलकवार, मनजीत राठी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद