रोहतक। महम के वार्ड नंबर-1 स्थित ढेर पाना चौपाल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 112 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमेें आठ लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।शिविर का उद्घाटन राकेश ढाका व सुनील ढाका ने किया। सेवानिवृत्त वरिष्ठ नेत्र अधिकारी डॉ. उमेद सिंह खत्री ने सभी 112 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाइयां व चश्मे निशुल्क दिए गए। इस अवसर पर नर्सिंग सिस्टर बबली रानी, परवीन कौशिक, सूरज व अन्य मौजूद रहे। संवाद