रोहतक। वैद्य केसर दास सेवा समिति की ओर से आर्युवेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन वैद्य केसर दास लैब में किया गया। संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर में 84 लोगों का इलाज आयुर्वेदिकविधि से अनुभवी चिकित्सकों ने किया। लैब टेक्नीशियन नेहा दुआ ने किफायती दर पर रक्त जांच और मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां दीं। शिविर में अधिकतर पथरी, खांसी, शुगर, जुकाम, बुखार, बवासीर आदि के मरीज पहुंचे। इस मौके पर विनोद जुनेजा, संजीव सचदेवा. जय सिंधवानी, आकाश सिंधवानी, कुणाल जुनेजा आदि मौजूद रहे।
वहीं संचालक ने बताया कि 23 फरवरी को नागरिक अस्पताल के सहयोग से लेबर चौक पर सामान्य व आंखों का फ्री शिविर लगाया जाएगा। इसमें सामान्य रोग आंखों के रोग के डॉक्टर फ्री जांच करेंगे। 26 फरवरी को यज्ञ किया जाएगा। 9 मार्च को रक्तदान शिविर लेबर चौक पर लगाया जाएगा।