फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
25 सेक्टर 14 के चौक के पास दोपहर में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाकर 30 डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार को दिनभर धूप खिली रही। दोपहर के समय तक कड़क हुई धूप आमजन की परेशानी बढ़ाती नजर आई।
फिलहाल फरवरी समाप्त नहीं हुआ है और गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, सुबह-शाम अब भी ठंड बनी हुई है। इस कारण सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की तु़लना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

जिले में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इन दिनों तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें