फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्नी संग खाना खाया, कुछ देर बाद फंदे पर मिला शव

विज्ञापन
04 : बेटे रोहित की मौत की सूचना रिश्तेदारों को देते एकता कॉलोनी निवासी गमगीन पिता संजय। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एकता कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन का फिटिंग कार्य करने वाले रोहित (28) का सोमवार शाम घर के ऊपर वाले कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। परिजन पीजीआई लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे ने यह कदम क्यों उठाया समझ नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मौत को हादसा मानकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एकता कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि वे पानी की पाइप लाइन का फिटिंग कार्य करते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे रोहित की शादी हो चुकी है। उसकी पांच साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा है।
सोमवार शाम रोहित ने अपनी पत्नी मुस्कान के साथ कमरे में खाना खाया। इसके बाद वह ऊपर वाले कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहू मुस्कान ऊपर वाले कमरे में गई तो रोहित फंदे से लटका था। बहू की चीख सुनकर वे भागकर ऊपर पहुंचे और रोहित को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें