फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशे की हालत में नाले में गिरने से हुई थी मौत

Tue, 23 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार की रात दिल्ली-रोहतक रोड पर देवीलाल पार्क के पास नाले में गिरा युवक नशे की हालत में था। इससे उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज नशे का आदी था और रविवार को भी वह शराब के नशे में था। घर जाते समय वह देवीलाल पार्क के पास नाले में गिर गया। नशा अधिक होने के कारण वह नाले से नहीं निकल पाया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें