रोहतक। भिवानी स्टैंड पर दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने से मना करने पर एक दुकानदार को युवकों न केवल पीटा, बल्कि धमकी भी दी। बोले, दो कत्ल पहले कर रखे हैं, तीसरा भी सही। बचाव में आए साथी दुकानदारों को भी पीटा। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ओल्ड आर्य नगर निवासी प्रशांत खेड़ा ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी भिवानी स्टैंड पर कपडे़ की दुकान है। काफी दिनों से एक लड़का अपनी बाईक उसकी दुकान के आगे खड़ा कर देता है, जिससे उसका रास्ता बंद हो जाता है। दो मई को उसने युवक से कहा कि बाइक को उसकी दुकान के आगे खड़ा न करे। बहस करते हुए युवक धमकी देकर चला गया। शुक्रवार शाम 6 से 7 बजे के बीच युवक अपने 10 साथियों के साथ आया। युवकों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए दुकान के युवक सावन और किराएदार हिमांशु को भी पीटा। युवक बोले, हमने तो दो कत्ल पहले भी कर रखे है। एक और मार दिया तो कोई फर्क नहीं पड़ता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।