फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीय में शहीद की स्मृति में किया हवन

Thu, 04 Jul 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
04सीटीके24...मानसरोवर पार्क में शहीद ले. कुलदीप सिंह राठी की पुण्यतिथि पर हवन करते परिवार के सद
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के एलुमनी शहीद ले. कुलदीप सिंह राठी की पुण्यतिथि पर वीरवार को मानसरोवर पार्क में स्मृति यज्ञ का आयोजन किया गया। शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ स्मृति यज्ञ प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

एमडीयू के सहायक निदेशक छात्र कल्याण डाॅ. प्रताप राठी के अनुज ले. कुलदीप सिंह राठी वर्ष 2001 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इनकी स्मृति में हुए यज्ञ में शहीद के भाई डॉ. प्रताप सिंह राठी ने यजमान का दायित्व निर्वहन किया। एमडीयू के पूर्व निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने कहा कि पूरे राष्ट्र, प्रदेश व एमडीयू परिवार को कुलदीप सिंह राठी की शहादत पर गर्व है। इस मौके पर एमडीयू के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. आनंद शर्मा, पंकज नैन, डाॅ. अशोक वर्मा, केएल भाटिया, ऋषभ, मंदीप हुड्डा, रमेश कुमार, सुभाष आर्य, पवन नरवाल, पवन मल्होत्रा, पं रामधारी, राजू कोच, डा. प्रताप राठी के परिजन, शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें