रोहतक। सोमवती अमावस्या पर गांव सुनारिया कलां में हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां डालीं। हवन के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। अश्वनी वशिष्ठ ने बताया कि विश्व कल्याण एवं शांति के लिए पूजन और हवन किया गया। गांव के बुजुर्ग व्यक्ति पंडित भीम सिंह ने आहुति डालकर पर्यावरण में यज्ञ की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर रामकिशन वशिष्ठ, पंडित सुरेश, बलवान शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक, बिजेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, संजय, देवराज, इंद्रपाल, सत्ते सुनारिया आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद