माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में कीर्तन के दौरान उपस्थित भक्तजन। संवाद
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी पर हवन व सत्संग किया गया। पंडित अशोक शर्मा ने आरती करवाई।
साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अजा शब्द का अर्थ है जो कभी जन्म न ले अर्थात अविनाशी। इसी कारण इस व्रत का नाम अजा एकादशी पड़ा।