32...सोनीपत रोड पर जेएलएन नहर के निकट स्थित बाबा मस्तनाथ गोशाला में मकर संक्रांति पर हवन करते
रोहतक। सोनीपत रोड पर जेएलएन नहर के निकट स्थित बाबा मस्तनाथ गोशाला में बुधवार को मकर संक्रांति पर हवन किया गया। गोशाला संचालक बाबा विजय नाथ ने बताया कि सुबह हवन किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। रामकेश जीवनपुर वाला, गगन हरियाणवी, प्रेम देहाती ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाबा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम को पांच बजे तक हुए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह नांदल, ताराचंद नांदल, सज्जन धनखड़, सुनील बोहर, राजकुमार आदि अनेक भक्त मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद