रोहतक। ऑनलाइन कारोबार का झांसा देकर हसनगढ़ गांव के युवक के खाते से किसी ने 5. 47 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में हसनगढ़ निवासी सुधीर सैनी ने बताया कि वह फिलहाल ओमेक्स सिटी में रह रहा है। 23 जुलाई को उसे मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज मिला, घर बैठे ऑनलाइन कारोबार का ऑफर दिया गया। इसके बार यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए कहा। उसने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी उसे टास्क देकर अलग-अलग समय पर पैसे ट्रांसफर कराते रहे। उसने दोस्तों व रिश्तेदारों से उधार लेकर पैसे भेजे। जब 5.47 लाख रुपये एकत्रित हो गए तो आरोपियों ने राशि निकालने से पहले नया टास्क देकर छह लाख जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।