रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के छात्र कल्याण समिति की ओर से 44वें अंतर-क्षेत्रीय युवा उत्सव ''''यूनिफेस्ट-2025'''' का मंगलवार को टैगोर सभागार में शुभारंभ हुआ। प्रतिभागियों ने लोकनृत्य, समूहगान, नाट्य प्रस्तुतियों और आधुनिक कला की झलकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
पहले दिन टैगोर मेन स्टेज पर ग्रुप डांस और स्किट/माइम की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। आरके ऑडिटोरियम में सिंग फॉर पेरेंट्स/टीचर्स और शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्वराज सदन में शास्त्रीय संगीत और लोकगीतों की मधुर ध्वनि गूंजी।
साथ ही युवाओं ने पेंटिंग, कार्टूनिंग, कविता पाठ (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू) और संस्कृत श्लोक उच्चारण जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर समाज में ज्ञान, विवेक और प्रगति का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि युवा ही देश की असली शक्ति हैं।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू आज जिस ऊंचाई पर है वह विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। यूनिफेस्ट जैसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और सृजनशीलता को भी निखारते हैं।
डीन छात्र कल्याण प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि यूनिफेस्ट विश्वविद्यालय की जीवंत परंपरा का प्रतीक है जो छात्रों को एकता, सृजनशीलता और सहयोग की भावना से जोड़ता है। निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी और उनकी टीम ने कार्यक्रम संचालन और समन्वयन सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि प्रभात और डॉ. प्रियंका यादव ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गयाा। इसके बाद निदेशक जनसंपर्क प्रो. आशीष दहिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
22...रोहतक एमडीयू के टैगोर सभागार में क्षेत्रीय युवा महोत्सव यूनिफेस्ट-2025 में कोरियोग्राफी की
22...रोहतक एमडीयू के टैगोर सभागार में क्षेत्रीय युवा महोत्सव यूनिफेस्ट-2025 में कोरियोग्राफी की
22...रोहतक एमडीयू के टैगोर सभागार में क्षेत्रीय युवा महोत्सव यूनिफेस्ट-2025 में कोरियोग्राफी की