फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की कोर्फबॉल की टीम चयनित

विज्ञापन
चयन के बाद खुशी मनाती हरियाणा की कोर्फबाल टीम के सदस्य। वि​ज्ञ​प्ति
विज्ञापन
रोहतक। वीएन मेमोरियल स्कूल के खेल प्रांगण में सोमवार को कोर्फबॉल एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान में हरियाणा की सीनियर व जूनियर टीम का चयन किया गया। कोर्फबॉल एसोसिएशन हरियाणा के सचिव डॉ. प्रदीप कुंडू ने बताया कि कोर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 24 मई से 27 मई 2023 तक रुद्रपुर (उत्तराखंड) में सीनियर व जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की टीम पिछले चार वर्ष से अजेय है एवं हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी हरियाणा की टीम अपने इतिहास को दोहराते हुए प्रथम आएगी। हरियाणा की टीम के निष्पक्ष चयन के लिएकोर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नियुक्त चेतन एवं राजेश सैनी ने चयन कमेटी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। 23 मई को हरियाणा टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतक से रवाना होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप, नरेश, संतराम, भगवान, सौरभ खासा, हन्नी, नमित, अजय, दिनेश, अमन, सीमा, रिम्पी, ललिता आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें