फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुलेगा नौकरियों का पिटारा

Sat, 11 Jan 2014 11:49 AM IST
डॉ. प्रवीण खुराना/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जसौर और खेड़ी के युवाओं को वहां बनने वाले अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अनुसंधान केंद्र में क्लास तीन और चार की नौकरियां मिलेंगी।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गांव लुक्सर और उखलचाना में विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में यह जानकारी दी।

जसौर खेड़ी के परमाणु अनुसंधान केंद्र और फतेहाबाद के गोरखपुर में लगने वाले केंद्र के बारे में दीपेंद्र ने बताया कि उन्होंने दोनों गांवों के युवाओं को नौकरी देने के बारे में प्रधानमंत्री से बात की थी।

पीएम ने अनुसंधान केंद्र के प्रमुख से जसौर और खेड़ी के लोगों को क्लास तीन और चार की नौकरियों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

तकनीकी पदों पर योग्यता के हिसाब से ही चयन किए जाएंगे। गोरखपुर परमाणु केंद्र के बारे में सांसद ने कहा कि जिन गांवों की भूमि प्लांट के लिए ली गई है, वहां के युवाओं को रोजगार में हिस्सा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोनों गांवों में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, विधायक नरेश शर्मा, पूर्व मंत्री धीरपाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, राजसिंह जाखड़, जिला प्रधान आनंद सागर, सतीश छिक्कारा, नरेश हसनपुर, मुकेश भदानी, लीला दादनपुर, बिमला धनखड़, राजबाला और कृष्ण कोट आदि मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें